Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र पर पहला प्रश्न लगाया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई सैनेटरी नैपकिन-वेंडिंग मशीन की खरीदी में अनियमितता पर उठाया सवाल

कहा – पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार कर रही थी छात्राओ/बालिकाओं के स्वास्थ में लापरवाही

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नए विधानसभा के पहले सत्र पर पहला प्रश्न लगाया। उन्होंने विद्यालयों में लगे सैनेटरी नैपकिन, वेडिंग मशीन और डिस्पोजल करने वाली इंसीनरेटर मशीन खरीदी में हुई अनियमितता का जुड़ा मामला उठाया। उन्होनें कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के द्वारा सूचिता योजना के तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से 45 करोड़ के सैनेटरी नैपकिन-वेंडिंग मशीन कि खरीदी की गयी थी जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान से खरीदी में गड़बड़ी और मशीनें काम ना करना और इन मशीनों के स्थापित एवं संधारण में अब तक पर कोई भी ठोस कदम विभाग द्वारा नहीं उठाया गया इसके लिए मंत्री से जांच कराने की मांग की। जिस पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा अपूर्ण जानकारी दी गयी जिसे आगे जानकारी देने की बात कही साथ ही इड मामले पर जांच कराने की बात कही है।

श्री कौशिक ने कहा कि यह बड़ी चिंता का विषय है कि प्रदेश में माताओं- बहनों व महिलाओं के लिए जो सबसे आवश्यक योजना है पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस योजना में भी लापरवाही बर्ती है। श्री कौशिक ने अपने विधानसभा बिल्हा के दो स्कूलों का उदाहरण देते हुए बताया है की बिल्हा विधानसभा स्थित केवल दो स्कूलों की जांच करा दी जाए तो प्रदेश की स्थिति पता चल जाएगी। प्रदेश में ऐसे कई स्कूल है जहाँ सैनेटरी नैपकिन, वेडिंग मशीन खराब पड़ी है जिससे बालिकाओं को सैनेटरी नेपकिन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने यह सीधा सीधा बालिकाओं के स्वास्थ्य में लापरवाही की है। श्री कौशिक ने कहा कि माननीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने इस मामले पर जाँच कराने कि बात कही है, जल्द जल्द से इस मामले पर जाँच होगी और इस अनियमितता पर सुधार किया जाएगा जिससे बालिकाओं को पुनः सुविधा प्राप्त होगी।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें