Ro no D15139/23

मध्यान्ह भोजन रसोइयों का फॉस्टेक प्रशिक्षण 1 से 10 दिसंबर तक

आज बीआरसीसी भवन कुरूद में आयोजित सत्र में 166 रसोइए शामिल
कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से धमतरी जिले के लगभग 1132 स्कूलों में कार्यरत मध्यान्ह भोजन रसोइयों के लिए फॉस्टेक (FoSTaC) प्रशिक्षण 1 से 10 दिसंबर 2025 तक ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली से अधिकृत प्रशिक्षक धमतरी पहुंचे हैं।

प्रशिक्षण में रसोइयों को मध्यान्ह भोजन के निर्माण एवं परोसने के दौरान अपनाई जाने वाली खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता प्रक्रियाओं, तथा खाद्य विषाक्तता (फूड प्वाइजनिंग) से बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भोजन पकाते समय पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने की तकनीकें ऑडियो-वीडियो माध्यम से प्रदर्शित की गईं।

आज 1 दिसंबर को बीआरसीसी भवन कुरूद में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में 166 रसोइयों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुरूद   चन्द्रा कुमार साहू, अभिहित अधिकारी   सर्वेश कुमार यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी   फनेश्वर पिथौरा, तथा नमूना सहायक   गिरिजा शंकर वर्मा उपस्थित रहे।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी रसोइयों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे मध्यान्ह भोजन वितरण की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ होगी।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार