Ro no D15139/23

बीजापुर जिले की चार छात्राओं का राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन

कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा जारी पत्र के अनुसार 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता तैराकी बालिका 14, 17 एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग में बीजापुर जिले की चार प्रतिभाशाली बालिकाओं का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 12 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित होगी जिसमें देशभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
बीजापुर जिले से चयनित खिलाड़ी जिनमें अंडर 14 वर्ग रीता पोरतेटी एवं गुंजन कोरसा वहीं अंडर 19 वर्ग सदना पोरतेटी एवं अक्षिता तोड़ेम प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाड़ियों के साथ स्वीमिंग कोच दिप्ती वर्मा 10 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
कलेक्टर श्री संबित ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये प्रतिभाशाली छात्राएँ न केवल अपने विद्यालय का बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय पर रोशन करेंगी। आप सभी में अपार क्षमता है। पूर्ण मनोयोग से अभ्यास करें और बेझिझक अपने कौशल का प्रदर्शन करें। जिले से चार खिलाड़ियों का चयन होना बीजापुर के लिए गर्व की बात है। इन बालिकाओं ने कठिन मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। इस दौरान खेल अधिकारी श्री नारायण गवेल एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखन लाल धनेलिया उपस्थित थे।
  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत