Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय  राजनांदगांव, बलरामपुर व बिलासपुर में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी 12 व 13 सितम्बर को वर्गवार विद्यार्थियों का कॉउंसलिंग आयोजित

कोरबा 09 सितम्बर 2025/प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव,  बलरामपुर एवं बिलासपुर में वर्ष 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश चयन परीक्षा का वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची जारी कर कॉउंसलिंग आयोजित की गई है। जिसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के बालक- बालिकाओं तथा अनुसूचित जाति वर्ग के बालक बालिकाओं हेतु 12 सितम्बर 2025 को कॉउंसलिंग आयोजित है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्प संख्यक वर्ग के बालक बालिकाओं हेतु 13 सितम्बर को कॉउंसलिंग निर्धारित की गई है।  सम्बंधित वर्ग के छात्र – छात्राएं निर्धारित तिथि को सबेरे 10 से शाम 05 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग, (वीआईपी कॉलोनी के सामने) उपस्थित होकर विद्यालय में प्रवेश हेतु कॉउंसलिंग में भाग ले सकते है।

चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची ऑनलाइन वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in  का विजिट कर अवलोकन कर सकते है। विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दिन  अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। जिसमें प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण पत्र,व वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थी हेतु सम्बंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र एवं 2 पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटो शामिल है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान 26 किश्तों से मजबूत हुआ भरोसा, योजना से बदली जीवन की दिशा

     योजना से महिलाएं बनीं अधिक सक्रिय और आत्मविश्वासी :  श्यामा प्रजापति कोरबा 10 अपै्रल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की सुशासन सरकार महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और…

    Read more

    आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष द्वारा ली गई न्यायिक अधिकारियों की प्रथम बैठक

      कोरबा 10 अपै्रल 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब