Ro no D15139/23

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर आयोजित, 147 हितग्राही पाए गए पात्र

धमतरी, 25 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग, धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र, धमतरी में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीयन, चिन्हांकन एवं मापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद हितग्राहियों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन को अधिक सुगम बनाना था।

शिविर का संचालन भारत सरकार के मिनीरत्न उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, नगर पालिक निगम धमतरी, नगरपालिका परिषद कुरूद, नगर पंचायत आमदी एवं भखारा क्षेत्र से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन शामिल हुए।

विशेषज्ञों द्वारा हितग्राहियों का परीक्षण, चिन्हांकन एवं मापन किए जाने के उपरांत कुल 147 हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंगों एवं सहायक उपकरणों के लिए पात्र पाया गया। पात्र हितग्राहियों को आगामी दिनों में निःशुल्क उपकरणों का वितरण किया जाएगा। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर के दौरान 16 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड भी बनाए गए।

नशामुक्त समाज निर्माण का दिलाया संकल्प

शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉ. मनीषा पांडेय ने उपस्थित सभी लोगों को जीवनभर नशामुक्त रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं तथा दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एलिम्को की तकनीकी टीम तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!