Ro no D15139/23

रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, में 11 फरवरी को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

कोरबा,  09 फरवरी 2026 कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के नेतृत्व में आम नागरिकों में कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम को ध्यान में रखते हुए 11 फरवरी 2026 को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग कोरबा और बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में आयोजित होगा।
शिविर में बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा कैंसर की प्रारंभिक जांच, महिलाओं के लिए आवश्यक परामर्श तथा चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर में सर्वाइकल (बच्चेदानी) कैंसर के लिए पेप स्मीयर जांच, स्तन कैंसर की जांच के लिए मेमोग्राफी, मुख कैंसर सहित अन्य सभी प्रकार के कैंसर के लिए निःशुल्क जांच सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कैंसर गंभीर किन्तु समय पर पहचान होने पर उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों को पहचानना अत्यंत आवश्यक है, जैसे शरीर के वजन में बिना कारण कमी होना, लंबे समय तक घाव का न भरना, लगातार खांसी या आवाज में परिवर्तन, स्तन में गांठ या असामान्य स्त्राव, मुंह के छाले का लंबे समय तक बने रहना, असामान्य रक्तस्त्राव तथा लगातार थकान जैसे लक्षण। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराना आवश्यक है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि कैंसर के मरीज तथा ऐसे सभी व्यक्ति जिनमें उपरोक्त लक्षण दिखाई देते हों, वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और बिना संकोच रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में आयोजित निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में पहुंचकर जांच अवश्य कराएं।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार