Ro no D15139/23

पुष्य नक्षत्र पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक में बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार का किया गया आयोजन

– शिविर में 121 बच्चे नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार से हुए लाभान्वित
राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। जिला आयुष विभाग द्वारा एवं छत्तीसगढ़ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मनकी के सहयोग से पुष्य नक्षत्र पर शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में एक वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने कहा कि स्वर्ण प्राशन कराने से बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सुधार होता है। स्वर्ण प्राशन में बुद्धिवर्धक औषधियों जैसे ब्राह्मी, वचा और शंखपुष्पी का समावेश होता है, जो बच्चों की बुद्धि और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। स्वर्णप्राशन से बच्चों की पाचन शक्ति बढ़ती है और बच्चे आसानी से भोजन पचा पाते हैं। स्वर्णप्राशन से बच्चों का शारीरिक विकास तेजी से होता है और उनकी धातु निर्माण भी उत्कृष्ट प्रकृति की होती है।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने बताया कि बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेद में वर्णित स्वर्ण प्राशन एक महत्वपूर्ण उपाय है। यह आयुर्वेदिक उपचार बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव में मदद करता है और उनकी शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। स्वर्णप्राशन से बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे बच्चों को बीमारियों से बचाव में मदद मिलती हैं। शिविर में 121 बच्चों को नि:शुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार का लाभ मिला। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मनकी के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका वर्मा, डॉ. मिसरगा सहित आंगनबाड़ी सुपरवाईजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान