Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिली ऊर्जा की आजादी

*राजकुमार पटेल अब हर महीने कर रहे दो से तीन हजार रुपए की बचत, ऊर्जा के क्षेत्र में बने आत्मनिर्भर*

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं को न केवल बिजली बिल के बोझ से राहत दे रही है, बल्कि उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ के केलो विहार निवासी श्री राजकुमार पटेल ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। सोलर प्लांट स्थापित करने के बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। अगस्त माह में उनका बिजली बिल 2478 रुपए ऋणात्मक आया, यानी अब वे बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक बन चुके हैं। उन्हें योजना के तहत समय पर सब्सिडी भी प्राप्त हुई है। साथ ही सोलर प्लांट स्थापना हेतु कम ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा भी मिली है, जिससे स्थापना की प्रक्रिया आसान हो गई।
राजकुमार पटेल बताते हैं कि पहले हर महीने 2000 रुपए से 3000 रुपए तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, जो अब पूरी तरह बंद हो गया है। अब यह राशि वे अपने घर की अन्य आवश्यकताओं और बचत में उपयोग कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब हमें बिजली बिल की चिंता नहीं रहती। सूरज की रोशनी से हमारा घर रोशन है और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हुई है। उन्होंने इस योजना के लिए शासन और प्रशासन का आभार जताया और कहा कि यह योजना हर परिवार को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम*

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के एक करोड़ घरों को मुफ्त बिजली प्रदान कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है। इस योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं, जिनसे प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। इस योजना से नागरिकों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त होती है। इसके अलावा यह योजना स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलता है।

*योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता*

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। छत पर सौर पैनल लगाने हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध होनी चाहिए। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आवेदक को स्वीकृति प्रदान की जाती है। तत्पश्चात दस्तावेजों के सत्यापन और मूल्यांकन के उपरांत अंतिम मंजूरी जारी की जाती है। यह योजना न केवल आम नागरिकों को बिजली बिल से मुक्ति दिला रही है, बल्कि हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाकर भारत को हरित ऊर्जा क्रांति की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

  • Related Posts

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने नर हरा। वाटरफाल में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । क्षेत्र में और बेहतर पर्यटन व्यवस्थाओ पर चर्चा की

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए