Ro no D15139/23

रोज़गार से निर्माण तक, मनरेगा कुएँ के जल से बनी पीएम आवास की ईंटें

*एक छोटे किसान की आत्मनिर्भरता की कहानी*
रायपुर, 31 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले के जनपद पंचायत भैरमगढ़ की ग्राम पंचायत रानीबोदली के निवासी श्री सोमड़ू ऑडी महात्मा गांधी नरेगा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन की एक प्रेरक मिसाल हैं।

श्री सोमड़ू ऑडी एक छोटे किसान हैं। उनके पास सीमित कृषि भूमि थी और सिंचाई की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी। वर्षा पर निर्भर खेती के कारण वे केवल धान की एक ही फसल ले पाते थे। कम उत्पादन और कम आय के कारण परिवार की जरूरतें पूरी करना उनके लिए कठिन था।
*मनरेगा से बदली जीवन की दिशा*
महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत श्री सोमड़ू ऑडी के खेत में कुएँ का निर्माण स्वीकृत हुआ। लगभग 3 लाख रुपये की लागत से कुएँ का निर्माण किया गया। इस कार्य से गांव के 13 जॉब कार्डधारी परिवारों के 42 श्रमिकों को 645 मानव-दिवस का रोजगार भी मिला।

*सिंचाई से बढ़ी आय*
कुएँ के निर्माण के बाद श्री सोमड़ू के लगभग 2 एकड़ खेत में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो गई। अब वे धान की फसल के बाद सब्जियों की खेती भी करने लगे। इससे उनके परिवार को ताजी और पोषक सब्जियां मिलने लगीं। अतिरिक्त सब्जियों की बिक्री से उन्हें लगभग 10 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हुई।
*कुएँ के पानी से बना पक्का घर*
श्री सोमड़ू ऑडी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2024–25 में पक्का मकान स्वीकृत हुआ। उन्होंने मनरेगा से बने कुएँ के पानी का उपयोग कर घर पर ही लगभग 35 हजार ईंटों का निर्माण किया। इनमें से 17 हजार ईंटें बेचकर करीब 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की गई। शेष ईंटों का उपयोग वे अपने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में कर रहे हैं। इस प्रकार उनका पक्का घर तेजी से बन रहा है।

*आत्मनिर्भरता की सशक्त मिसाल*
आज श्री सोमड़ू ऑडी एक आत्मनिर्भर किसान बन चुके हैं। मनरेगा से बना कुआँ उनकी खेती, आय और आवास निर्माण का मजबूत आधार बना है। इससे उनके परिवार का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
यह सफलता की कहानी साबित करती है कि सरकारी योजनाओं का सही और प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण परिवारों को स्थायी आजीविका, सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा सकता है।

  • Related Posts

    राज्य नीति आयोग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

      *उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प* रायपुर, 15 अगस्त 2026/ राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

      रायपुर, 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में ध्वजा रोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!