Ro no D15139/23

पुनर्वास से विकास तक, पुनर्वासित नक्सलियों को मिला स्थायी आशियाना

*विशेष परियोजना से बस्तर संभाग के 3258 नक्सल हिंसा से प्रभावित एवं पुनर्वासित नक्सलियों को मिला पीएम आवास योजना से सुरक्षित और सम्मानजनक आवास*

*रायपुर, 12 दिसंबर 2025/* नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बनीं संवेदनदशील पुनर्वास नीति अब वास्तविक परिणाम दे रही है। नक्सल हिंसा से प्रभावित एवं नक्सल विचार-धारा और हिंसा का रास्ता त्याग कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे पूर्व नक्सलियों को स्थायी आवास प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और स्थिर बन रहा है। नक्सल गतिविधियों में शामिल होने के कारण इनका नाम राज्य शासन की पीएम आवास पात्रता सूची में शामिल नहीं था। ऐसे समय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नक्सल हिंसा से प्रभावित एवं आत्मसमर्पण कर चुके व्यक्तियों के लिए चलाई जाने वाली विशेष परियोजना के अंतर्गत इन्हें मदद मिली।

*आवास मिला, तो मिले सुरक्षा और सम्मान*
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत बस्तर संभाग के 7 जिलों क्रमशः बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में अब तक कुल 3258 नक्सल हिंसा से प्रभावित एवं पूर्व नक्सलियों को अपना स्वयं के पक्के घर की स्वीकृति मिल चुकी है। नक्सली गतिविधि में संलग्न रहने के दौरान कच्ची झोपड़ियों, जंगलों और अस्थायी ठिकानों में जीवन बिताने वाले पुर्नवासित नक्सलियों को जब पक्की दीवारों वाला घर मिला, तो उनके लिए यह सिर्फ एक मकान नहीं बल्कि नए जीवन की शुरुआत बन गया है।

*नई पहल से जागी नई उम्मीद मिली नई दिशा*
पक्के आवास मिलने से इन लोगों के मन में नई उम्मीद जागी है। प्रधानमंत्री आवास मिलने के साथ ही इच्छुक व्यक्तियों को रूरल मिशन ट्रेनिंग भी दी जा रही है जिससे आजीविका संवर्धन भी हो। राज्य शासन के इन प्रयासों से ये सिर्फ नक्सलवाद से दूर नहीं हुए, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से भी स्वयं को सशक्त बना रहे हैं। पुनर्वास शिविरों में काउंसलिंग, कौशल प्रशिक्षण, नियद नेल्ला नार योजना, पीएम आवास योजना सभी प्रयासों ने पुनर्वासित नक्सलियों के मन में यह भरोसा जगाया है कि सरकार उन्हें एक सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य देना चाहती है। बस्तर की यह कहानी बताती है कि सही नीति, संवेदनशीलता और निरंतर प्रयास से हिंसा प्रभावित क्षेत्र भी विकास का प्रतीक बन सकते हैं।

*पुनर्वासित युवा श्री सोड़ी हुंगा को मिला आवास*
सुकमा जिले के ग्राम पंचायत एलमागुड़ा के आश्रित ग्राम करीगुडम के श्री सोड़ी हुंगा के द्वारा खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं पूर्व में नक्सल गतिविधियों में कार्य कर रहा था, लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार की पुनर्वास उवं मुख्यधारा से जोडने वाली नीतियों से प्रभावित होकर मुझे समर्पण करना उचित लगा। पुनर्वास के बाद शासन-प्रशासन ने मुझे प्रोत्साहन राशि एवं विशेष परियोजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत आवास स्वीकृत कर एक पक्का छत वाला आवास दिया है।

*नक्सलियों ने छीना था सहारा, अब शासन से मिला सहयोग – श्री सोड़ी हुंगी*
सुकमा जिले के ग्राम पंचायत गादीरास के आश्रित ग्राम ओईरास के श्रीमती सोड़ी हुंगी की कहानी बिल्कुल अलग है। पूर्व में इनके पति की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, हितग्राही बताती हैं कि वो अपने दो बेटे और एक बहू के साथ वो झोपड़ीनुमा कच्चे मकान में रहती थी। स्पेशल प्रोजेक्ट के अंतर्गत सर्वे कर वर्ष 2024-25 में मुझे आवास की स्वीकृति मिली। हम लोगों पर विशेष ध्यान रखने के लिए राज्य शासन का मैं धन्यवाद करती हूं।

  • Related Posts

    प्रभु यीशु का पुनरुत्थान पर्व ईस्टर रविवार को परंपरागत उत्साह और धार्मिक रीति रिवाज से मनाया गया

    रायपुर। प्रभु यीशु का पुनरुत्थान पर्व ईस्टर रविवार को परंपरागत उत्साह और धार्मिक रीति रिवाज से मनाया गया। सुबह पाँच बजे कबरस्थानों में सन राइज सर्विस हुई। मसीहियों ने अपने…

    Read more

    घायल बायसन की स्थिति स्थिर, वैज्ञानिक तरीके से जारी है उपचार

      रायपुर, 07 अप्रैल 2026/ कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र में घायल बायसन (गौर) को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित खबरों को छत्तीसगढ़ वन विभाग ने…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने