Ro no D15139/23

जशपुर में एफएसएसएआई अनुज्ञप्ति-पंजीयन शिविर आयोजित 67 आवेदन प्राप्त, 15 को मौके पर जारी

जशपुरनगर 01 जुलाई 2026/  खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 30 जून को जिला पंचायत सभागार में एफएसएसएआई अनुज्ञप्ति-पंजीयन शिविर लगाया गया। इसमें किराना, होटल, ढाबा, डेयरी, फल-सब्जी विक्रेता, मेडिकल शॉप, मटन-चिकन दुकान, राइस मिल, कैटर्स व सड़क किनारे ठेला लगाने वाले कारोबारी शामिल हुए।
शिविर में नई अनुज्ञप्ति, बदलाव व नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा रही। डेढ़ करोड़ तक कारोबार पर पंजीयन शुल्क 100 रुपये और डेढ़ से पचास करोड़ तक पर अनुज्ञप्ति शुल्क 5000 रुपये वार्षिक है। सड़क किनारे खाद्य विक्रेताओं को पांच वर्ष का पंजीयन निःशुल्क दिया जा रहा है। आवेदन https://foscos.fssai.gov.in  पर भी किए जा सकते हैं।
खाद्य सुरक्षा मित्र ने फॉर्म भरने, प्रिंट व स्कैन में मदद की। कुल 67 आवेदन मिले, 15 अनुज्ञप्ति-पंजीयन मौके पर जारी किए गए। शेष आवेदन तीन-चार दिन में जारी होंगे। विभाग आगे सभी विकास खंडों में भी शिविर लगाएगा।  शिविर में अभिहित अधिकारी सागर दत्ता एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी ठाकुर उपस्थित रहे। विभाग ने गुणवत्ता पूर्ण व स्वच्छ खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!