Ro no D15139/23

फ्यूज बल्ब, संविधान बचाओ रैली शोभा नहीं देती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0 राजस्थान प्रवास पर सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा हमला

0 कहा जिनका खुद का इतिहास संविधान विरोधी रहा, वे संविधान बचाने की बात कर रहे हैं

रायपुर, 29 अप्रैल 2025/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उसे फ्यूज बल्ब करार दिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अब देश की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुकी है। कांग्रेस एक फ्यूज बल्ब बन चुकी है, जिसने देशभर में जनता का विश्वास खो दिया है। अब ये लोग बेतुके बयान देकर खुद को प्रासंगिक रखने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन हेतु राजस्थान के दौरे पर थे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए ‘गायब’ पोस्टर और संविधान बचाओ रैली पर तीखा प्रहार किया।

*संविधान का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस ने ही किया है – श्री साय*

कांग्रेस की ओर से हाल ही में आयोजित संविधान बचाओ रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संविधान को सबसे ज्यादा खतरा कांग्रेस ने ही पहुँचाया है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या किसने की। गैर-कांग्रेसी दलों के नेताओं को जेल में किसने डाला। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन्होंने कई बार संविधान में संशोधन किया। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग खुद संविधान का दुरुपयोग करते रहे हैं, उन्हें संविधान बचाने की बात करना शोभा नहीं देता। यह केवल दिखावा है, जनता सब देख और समझ रही है।

*राजनीतिक हलचल तेज*

मुख्यमंत्री श्री साय के इस तीखे बयान से राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनावों के पूर्व भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाज़ी अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री श्री साय के इस बयान को भाजपा की आक्रामक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य कांग्रेस को उसके पुराने कार्यकालों की याद दिलाकर कटघरे में खड़ा करना है।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    17वें राज्य स्तरीय सीएससी दिवस पर बस्तर ने लहराया परचम

    सर्वाधिक ई-केवाईसी और आधार नामांकन के लिए बस्तर के सीएससी संचालक एवं आधार ऑपरेटर राज्य स्तर पर सम्मानित*   *वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन