Ro no D15139/23

छत पर बनाए खुद के बिजलीघर से गणेश चंद शर्मा का घर हुआ रोशन

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संवरते सपने*

रायपुर, 30 जून 2025/ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में भी सौर ऊर्जा क्रांति की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। यह योजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है।

सक्ति जिले के नया बाराद्वार निवासी श्री गणेश चंद शर्मा इस योजना के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल स्थापित किया है। श्री शर्मा बताते हैं कि इस योजना के तहत उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें अब बिजली बिल की कोई चिंता नहीं रहती। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना घर-घर रोशनी फैलाने के साथ-साथ आमजन को आत्मनिर्भर बना रही है। अब उनके बिजली खर्च में भारी कमी आई है और वे दूसरों को भी इस योजना से जुड़ने की सलाह देते हैं।

इस योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करें। लगाए गए प्लांट को नेट मीटरिंग के माध्यम से विद्युत ग्रिड से जोड़ा जाता है, जिससे उपभोक्ता अपनी जरूरत से ज्यादा बिजली का उत्पादन कर उसे ग्रिड में भेज सकते हैं।इससे न केवल बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि अतिरिक्त बिजली के बदले आमदनी भी प्राप्त होती है। केन्द्रीय योजना के तहत 30 हजार रुपए से 78 हजार रुपए तक की सरकारी सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अलावा राज्य सरकार के द्वारा अलग से अनुदान दी जाती है। इससे आर्थिक बचत, नवीन रोजगार सृजन, और नवीनीकृत ऊर्जा के प्रति जागरूकता में वृद्धि हो रही है। प्रदेशभर में बड़ी संख्या में नागरिक इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इच्छुक उपभोक्ता अपने निकटतम विद्युत कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ लेने संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

    *क्विज के जरिए छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों से रूबरू हुए स्कूली बच्चे एआई कैमरे ने बढ़ाया प्रदर्शनी का आकर्षण*   *टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों ने…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस

    18 अगस्त से 24 सितंबर तक चलेगा अभियान, जशपुर जिले में 2766 सत्रों के माध्यम से 78,370 बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल