Ro no D15139/23

फाइल पैड का निर्माण कर गंगा स्व सहायता समूह  हो रही आर्थिक रूप से सशक्त

जगदलपुर । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड स्थित कोंडालुर की गंगा महिला स्व सहायता समूह की पांच सदस्य फाइल पैड निर्माण के कार्य में जुटकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।  यह समूह पूर्व में भी फाइल पैड का निर्माण कर विभिन्न शासकीय विभागों को उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति कर रही थी ।
समूह को फाइल पैड बनाने के लिए आवश्यक मशीन पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी। अब तक समूह द्वारा कुल 5000 से अधिक फाइल और पैड का निर्माण किया जा चुका है, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये है। इनमें से 4 हजार 500 फाइलें 1 लाख 71 हजार रुपये में बेची जा चुकी हैं। समूह प्रति फाइल 20 रुपये और प्रति पैड 18 रुपये की दर से बेच रहा है। बनाए जा रहे इन फाइलों को शासकीय विभागों और अन्य स्थानों पर मांग के अनुरूप बेचा जाता है। फाइल निर्माण की इस गतिविधि से समूह की सदस्यों को आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन मिला है। वे घर के कामकाज के साथ-साथ कार्यालयों में उपयोग होने वाली फाइलों का निर्माण भी कर रही हैं, जिससे समूह की आय में लगातार वृद्धि हो रही है और समूह से जुड़ी सदस्यों को निरंतर रोजगार प्राप्त हो रहा है।

  • Related Posts

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को रायपुर, 2 अप्रैल 2026। स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीजी…

    Read more

    जगदलपुर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

    *ओडिशा ने लहराया परचम, झारखंड को दूसरा स्थान* रायपुर, 2 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित प्रथम श्खेलो इंडिया ट्राइबल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत