Ro no D15139/23

गौतम गंभीर का विराट कोहली की टीम आरसीबी पर फूटा गुस्सा, कहा- ऐसे आयोजनों की जरूरत क्या?

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री परेड में हुए हादसे पर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दुख जताया है. उन्होंने विराट कोहली की आरसीबी पर सवाल खड़े किए हैं। गौतम गंभीर हमेशा से इस तरह के आयोजन के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री परेड को लेकर कहा कि जान गंवाने वाले फैंस के परिवार के लिए पूरा भारत दुखी है। ऐसे रोड शो करने की जरूरत क्या है।
गंभीर ने आगे कहा,” टीम ने जीत दर्ज कर ली इसको लेकर जश्न मनाइए काफी है और अगर पुख्ता इंतजाम नहीं कर सकते तो ऐसे आयोजन को नहीं करना चाहिए.”
बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गौतम गंभीर ने कहा, “मैं कभी रोड शोज का समर्थक नहीं रहा हूं. मेरा तब भी यही मानना था जब मैं 2007 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा था. लोगों की जान ऐसी चीजों से बहुत ज्यादा महत्व रखती है. मैं आगे भी ऐसा ही कहना जारी रखूंगा.”
बता दें कि आरसीबी के विक्ट्री परेड के दौरान हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. दरअसल आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को खेला गया था, इसमें आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती. टीम अगले दिन दोपहर में 1 बजे के करीब ट्रॉफी लेकर बेंगलुरु पहुंच गई. प्लेयर्स ओपन बस में सफर करने वाले थे, लेकिन फिर खबर आई कि भारी भीड़ होने के कारण पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी. फिर भी जहां-जहां से टीम की बस गुजरी, वहां बड़ी संख्या में लोग खड़े नजर आए. अनुष्का शर्मा ने भी इसके कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे. विराट कोहली ट्रॉफी पकड़े बस में आगे बैठे हुए थे.
5 बजे के करीब आरसीबी टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंच गई, जहां जीत का जश्न मनाया जा रहा था. यहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिसे नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त नहीं थे. इस दौरान यहां भगदड़ मच गई और 6 बजे के करीब तो कई लोगों के मरने की खबर भी आ गई. इसके बाद भी कई समय तक स्टेडियम के अंदर जीत का जश्न मनाया गया.

  • Related Posts

    भूत बंगला’ की शूटिंग में घायल हुए अक्षय कुमार, स्टंट के दौरान लगा झटका,

    Akshay Kumar Injury: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार अपने दमदार और रियल स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों में जोखिम भरे सीन खुद करने की उनकी आदत ही उन्हें…

    Read more

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब