
अम्बिकापुर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत अम्बिकापुर में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 11 दिसंबर 2025 गुरुवार को कार्यालय जनपद पंचायत सभाकक्ष में प्रातः 11ः30 बजे से आयोजित होगी । साथ ही सामान्य सभा की बैठक जनपद पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 02.00 बजे से आयोजित होगी। उन्होंने उक्त बैठक में सर्व संबंधितों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।









