Ro no D15139/23

भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक ने वित्तीय समावेशन शिविर का किया अवलोकन

अग्रणी बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन
कोरबा 11 अगस्त 2025/
भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशों के अनुसार, 01 जुलाई, 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है। जिसमे जिला प्रशासन के सहयोग से बैंकों द्वारा जिले के सभी 412 ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में जनधन एवं सभी निष्क्रिय खातों में केवायसी, जनधन खाता खोलना, सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाईए पीएमजेजेबीवाई), अटल पेंशन योजना का कार्य किया जाना है।
गौरतलब है कि वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार बैंक खाते का पुनः केवाईसी समय-समय पर किया जाता है जिससे खाताधारक सुचारु रूप से अपने खाते का संचालन जारी रख सकें।
इसी तारतम्य में शुक्रवार 08 अगस्त को कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के बुड़बुड़ ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा किया गया जिसमे क्षेत्र के सभी बैंक भारतीय स्टेट बैंक पाली, बैंक ऑफ़ बड़ौदा पाली, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पाली, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया चैतमा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पाली ने भाग लिया। भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक श्री मनीष पाराशर ने इस शिविर का दौरा किया और अभियान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होने बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर वित्तीय समावेशन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। शिविर में भारतीय रिज़र्व बैंक, एकीकृत लोकपाल योजना 2021, निष्क्रिय खाते, डिजिटल धोखाधड़ी, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं शासकीय ऋण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में सी. ई. ओ. जनपद पंचायत पाली श्री भूपेंद्र कुमार सोनवानी, भारतीय स्टेट बैंक के आर.एम श्री आदर्श श्रीवास्तव, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के आर एम श्री सुबोध कुमार लाल, छ ग राज्य ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री उत्तम कुमार नवरंगे, जिला पंचायत के जिला स्तरीय डीपीएम एनआरएलएम एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं स्टाफ उपस्थित थे ।
अग्रणी जिला प्रबन्धक से प्राप्त सूचना के अनुसार इस शिविर के दौरान 60 जनधन खातों की पुनः केवाईसी की गई साथ ही 10 नए जनधन खाते, 10 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, 10 जीवन ज्योति बीमा योजना के खाते खोले गए।
कार्यक्रम की सफलता में सरपंच, सचिव, सक्रिय महिला एफएलसीआरपी एवम् बैंकों के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक, सीएफएल समर्पित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कृष्ण भगत ने क्षेत्र के सभी जनधन खाता धारियों से अपने निष्क्रिय खातों का पुनः केवायसी करने का अनुरोध करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया ।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत