सामान्य प्रेक्षक अग्रवाल ने  किया विभिन्न मतदान केदो का निरीक्षण

स्थैतिक निगरानी दलों का औचक निरीक्षण भी किया
 महासमुंद 10 मार्च 2024// भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने आज महासमुंद विधानसभा अंतर्गत मचेवा, बरोंडा बाजार, तुमगांव और भोरिंग के कुल 09 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने  मचेवा के मतदान क्रमांक 226,  बरोडाबाजार के 212, 213 तुमगांव के 108, 107 और भोरिंग के 109, 110, 111, 112 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मतदान केंद्रों में न्यूनतम आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांगों के लिए रैंप, बिजली, पेयजल शौचालय की जानकारी लेते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि यदि आवश्यकता अनुसार इन मतदान केंद्रों में सुविधाओं की और आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।
इस दौरान उन्होंने जिले की सीमा के एसएसटी चेक पोस्ट चिंगरौद, घोड़ारी, अछोला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां तैनात एसएसटी टीम से जानकारी लेकर संधारित पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने 24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश दिए और किसी भी तरह के अवैध परिवहन और निकासी पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।  इस दौरान तहसीलदार श्रीधर पंडा ,लाइजनिंग अधिकारी सनत कुमार साहू, बी एल ओ और चेक पोस्ट प्रभारी मौजूद थे।

Related Posts

नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा – मुख्यमंत्री

*नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाई* रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में…

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो, कमलमय हुआ पूरा शहरदु दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा है जरूरी

  दुर्ग/रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *