Ro no D15139/23

रूफटॉप सोलर से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल*

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आमजन के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है। योजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर विकासखंड के कंदरई निवासी श्री रविन्द्र सिंह ने अपने घर की छत पर 03 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कर उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सोलर पैनल से विद्युत उत्पादन शुरू होने के पश्चात अब उनका बिजली बिल शून्य हो चुका है। साथ ही अतिरिक्त उत्पादन को विद्युत ग्रिड में भेजकर वे आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। श्री सिंह को इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार से लगभग 78,000 रुपये एवं राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। श्री रविन्द्र सिंह ने बताया कि योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने ऑनलाइन पंजीयन कर इस योजना का लाभ लिया। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक राहत प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। सौर ऊर्जा के उपयोग से प्रदूषण में कमी आ रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जुड़कर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनें। श्री सिंह ने यह भी बताया कि योजना का पंजीयन सरल और सुगम है, जिसके लिए पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!