Ro no D15139/23

कालेज छात्रा को धमका कर भगा ले जाने वाला आरोपी गुलाम सरवर पकड़ाया,राजस्थान ले जा रहा था अंबिकापुर में दबोचा गया

 

मो. गुलाम सरवर को युवती को शादी का झांसा देना पड़ा महंगा,*
शादी करने की नियत से युवती को झांसा देकर अपने साथ राजस्थान ले जा रहे आरोपी मो. गुलाम सरवर को जशपुर पुलिस ने सरगुजा पुलिस के सहयोग से रास्ते में ही दबोचा, भेजा गया जेल,*
थाना आस्ता क्षेत्र के एक ग्राम की युवती,*
आरोपी मो. गुलाम सरवर के विरूद्ध भा.न्या.संहिता की धारा 87 का अपराध पंजीबद्ध।*

गिरफ्तार आरोपीः- मो. गुलाम सरवर उम्र 27 साल निवासी थाना आस्ता क्षेत्र।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना आस्ता क्षेत्र का एक 45 वर्षीय पिता ने दिनांक 02.01.2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 18 वर्ष 02 माह की पुत्री जो प्रातः में 08 बजे जशपुर काॅलेज जाने के नाम से घर से निकली थी, जो वापस नहीं आई, प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान पंजीबद्ध कर जाॅंच में लिया गया।
युवती के गुम होने के संवेदनशील मामला पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल थाना प्रभारी आस्ता के नेतृत्व में सायबर सेल को भी सम्मिलित करते हुये एक टीम गठित कर पतासाजी हेतु लगाया। पतासाजी द्वारा मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल से युवती के अंबिकापुर में मौजूद होने की जानकारी मिली, जो आरोपी उसे राजस्थान ले जा रहा था। सरगुजा पुलिस एवं सायबर पुलिस की टीम द्वारा बस स्टैंड अंबिकापुर में जाकर पता-तलाश करने पर युवती को बरामद किया गया एवं आरोपी मो. गुलाम सरवर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताई कि आरोपी उसे शादी करने के लिये उसकी ईच्छा के विरूद्ध अंबिकापुर होते हुये राजस्थान ले जा रहा था। आरोपी मो. गुलाम सरवर उम्र 27 साल का कृत्य धारा 87 भा.न्या.संहिता का अपराध घटित करना अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 04.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक संतोष सिंह, म.प्र.आर. 485 रीना यादव, आर. अम्बुंज सिंह, आर. जगनारायण एवं सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- *”मो. गुलाम सरवर के बारे में पता चला है कि यह नशे का आदि है, वह युवती को दबावपूर्वक शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जा रहा था। सायबर एवं अंबिकापुर पुलिस की सहायता से युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।”*

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री ने किया बूढ़ा महादेव से खुड़िया तक सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों का मैराथन निरीक्षण

    बूढ़ा महादेव, राजा नवागांव, भोरमदेव, डोंगरिया और खुड़िया में कांवड़ियों के विश्राम सुविधा के लिए दिए निर्देश   *कांवड़ यात्रा मार्ग, विश्राम स्थलों एवं मंदिर परिसरों का लिया जायजा*  …

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

    हर-हर नर्मदे, बोल बम के जयकारों के साथ रवाना हुई भक्ति और सेवा की गाड़ी*   रायपुर, 29 जुलाई 2026/ सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए