Ro no D15139/23

ईजराईल में होम-केयरगिवर के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

 

छत्तीसगढ़ के युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका, आकर्षक वेतन के साथ आवास, भोजन और चिकित्सा बीमा की सुविधा

धमतरी, 10 जून 2026/ युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) एवं भारत-ईजराईल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के अंतर्गत ईजराईल में होम-बेस्ड केयरगिवर (Home Caregiver) के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से प्रदेश के पात्र युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया कि इस भर्ती अभियान के तहत 3,500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा। यह अनुबंध प्रारंभिक रूप से दो वर्ष के लिए होगा, जिसे आवश्यकता एवं प्रदर्शन के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा वह न्यूनतम दसवीं उत्तीर्ण हो। अंग्रेजी विषय का ज्ञान इंटरमीडिएट स्तर तक होना आवश्यक है। आवेदक के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए तथा वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की लंबाई 1.5 मीटर से अधिक तथा वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में ईजराईल में कार्य किया हो, वे इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।

वांछनीय शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे के ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) सहित केयरगिविंग प्रमाण-पत्र का होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त जनरल ड्यूटी असिस्टेंट अथवा मिडवाइफ में से किसी एक का प्रमाण-पत्र होना भी आवश्यक है।

चयनित अभ्यर्थियों को ईजराईल में नियोजक द्वारा आवास, भोजन, चिकित्सा बीमा, राष्ट्रीय एवं वार्षिक अवकाश जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सप्ताह में छह दिन कार्य करना होगा। चिकित्सा बीमा, आवास एवं भोजन की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के बाद अभ्यर्थियों को लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह का वेतन प्राप्त होगा।

चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच, अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस सत्यापन, ईजराईली नियोजक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षात्कार तथा अंतिम चयन शामिल है।

रोजगार विभाग ने बताया कि विदेश में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर है, जिससे उन्हें न केवल बेहतर आय प्राप्त होगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय कार्य अनुभव और कौशल विकास का लाभ भी मिलेगा। विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को पूरी प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी शीघ्र ही छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान हेतु प्रदेश के निकटतम रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

रोजगार विभाग ने युवाओं से अपील की है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, इसलिए किसी भी प्रकार के दलालों, एजेंटों अथवा अवैध माध्यमों से सावधान रहें तथा केवल अधिकृत शासकीय माध्यमों से ही आवेदन करें

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला