Ro no D15139/23

जवाहर नवोदय विद्यालय जशपुर में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में प्रवेश का सुनहरा अवसर पार्श्व चयन (लेटरल एंट्री) के माध्यम से रिक्त सीटों पर 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

जशपुरनगर 19 जून 2026/ पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय की रिक्त सीटों पर पार्श्व चयन (लेटरल एंट्री) के माध्यम से प्रवेश हेतु पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इच्छुक एवं योग्य विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की अपील की है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन प्रपत्र विद्यालय की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 25 जून 2026 तक विद्यालय कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही कुल प्राप्तांकों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। विज्ञान संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10वीं में विज्ञान विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा गणित विषय में भी कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य होगा। आयु संबंधी पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का जशपुर जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होगी तथा चयन कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची तैयार करते समय सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद अन्य बोर्डों, जैसे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आदि के विद्यार्थियों के आवेदनों पर रिक्त सीटों के अनुसार विचार किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवोदय विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक विद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 8127790164, 9507106699 एवं 8969918501 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”

    पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने तथा शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की…

    Read more

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण