Ro no D15139/23

बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर 1 अप्रैल तक आवेदन और निःशुल्क कोचिंग की सुविधा

  जगदलपुर, 27 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में शामिल होने का एक शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 की अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान में संचालित है। सेना में जाने के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आगामी 1 अप्रैल 2026 तक भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर और ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे, वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए सैन्य पुलिस और स्थायी कैडर में नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। भर्ती नियमों के अनुसार, आवेदकों की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है और आवेदन के लिए 250 रुपये का शुल्क तय किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के बीच होने की संभावना है। परीक्षा की बारीकियों और विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर या जिला रोजगार कार्यालय जगदलपुर से सीधा संपर्क कर सकते हैं।
बस्तर जिले के युवाओं को इस प्रतियोगी परीक्षा में सफल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और रोजगार विभाग ने एक विशेष पहल की है। इसके अंतर्गत जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें विभाग की ओर से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को सेना की वेबसाइट पर आवेदन करने के पश्चात 20 अप्रैल 2026 तक विभागीय पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in  पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह कदम स्थानीय युवाओं को आधुनिक सैन्य परीक्षाओं के अनुरूप तैयार करने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले

    रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता के…

    Read more

    डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती—केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

    *मुख्यमंत्री ने कहा—140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक* रायपुर 27 मार्च 2026/ केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने