Ro no D15139/23

प्लेसमेंट कैंप में मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर, एकदिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

अम्बिकापुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप गंगापुर स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी सुपर मैक्सो सर्विसेस (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड भाग ले रही है। कंपनी के संचालक श्री विवेक कुमार अम्बष्ट स्वयं इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। कंपनी द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से मार्केटिंग (पुरुष) – 03 पद, हेल्पर (पुरुष) – 12 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर – 04 पद, शॉप सेल्स – 04 पद, मोटर मैकेनिक – 06 पद, तथा मैकेनिक हेल्पर – 06 पद शामिल हैं।
इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं, एमबीए, बीसीए, तथा आईटीआई निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार ₹9,000 से ₹15,000 तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें नियुक्ति की शर्तों की पूर्ण जिम्मेदारी नियोजक की होगी। जिला रोजगार कार्यालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा।
जिले के ऐसे इच्छुक युवा जो उपरोक्त पदों के लिए योग्य हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र, तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि व समय पर कैंप में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    विकास खंड परियोजना प्रबंधक एवं क्षेत्रीय समन्वयक के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए 7 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित  

    रायगढ़, 29 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायतों में  संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया…

    Read more

    थलसेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक

    रायगढ़, 29 मार्च 2026/ भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट  www.joinindianarmy.nic.in   पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके तहत अग्निवीर पुरूष…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….