Ro no D15139/23

जशपुर जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

एसआईएस इंडिया लिमिटेड की मेगा भर्ती हेतु शिविर 7 से 20 जनवरी तक
500 सुरक्षा जवान, 100 सुरक्षा अधिकारी व 25 सुरक्षा सुपरवाइजर का होगा चयन
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपरांत मिलेगा रोजगार

  जिले के बेरोजगार नवयुवकों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। निजी क्षेत्र की सिक्योरिटी एजेंसी एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा जिले में 07 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक व्यापक सुरक्षा भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी जशपुर की टीम पूरी तरह से तैनात है। इस मेगा भर्ती शिविर के अंतर्गत एसआईएस द्वारा कुल 500 सुरक्षा जवान, 100 सुरक्षा अधिकारी तथा 25 सुरक्षा सुपरवाइजर का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एसआईएस के देशभर में स्थित 24 ट्रेनिंग सेंटरों में से एक रीजनल ट्रेनिंग सेंटर जशपुर में एक माह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पीटी, ड्रिल, ड्रिल थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कंप्यूटर, बैंक सुरक्षा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा तथा शासकीय कार्यालयों की सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राचार्य जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर ने बताया कि इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। न्यूनतम योग्यता दसवीं पास या फेल, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, तथा न्यूनतम वजन 56 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। भर्ती स्थल पर शारीरिक मापदंड एवं लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
जशपुर जिले में भर्ती शिविर निम्न तिथियों को आयोजित होंगेकृ
07 जनवरी को कांसाबेल थाना, 08 जनवरी को बगीचा थाना, 09 जनवरी को कुनकुरी थाना, 10 जनवरी को नारायणपुर थाना, 12 जनवरी को दुलदुला थाना, 13 जनवरी को आस्ता थाना, 14 जनवरी को सन्ना थाना, 15 जनवरी को तुमला थाना, 16 जनवरी को फरसाबहार थाना, 17 जनवरी को पत्थलगांव थाना, 18 जनवरी को तपकरा थाना, 19 जनवरी को जशपुर थाना एवं 20 जनवरी को एसआई डोडकाचौरा में भर्ती की जाएगी।
भर्ती अधिकारी श्री अजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात सभी चयनित जवानों को एसआईएस लिमिटेड के अंतर्गत देशभर के विभिन्न कार्यस्थलों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इनमें लाल किला, कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, हुमायूं का मकबरा, सांची, स्टेट बैंक, एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, सीआईटी, टाटा-बिरला ग्रुप, हिन्दालको, विप्रो, एयरपोर्ट, चेक पोस्ट आदि प्रमुख स्थान शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नियुक्त जवानों को राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1984 के तहत वेतन के साथ अन्य भत्ते, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल, आवास व मेस सुविधा, बोनस, ग्रेच्युटी, विधवा पेंशन, भविष्य निधि, प्रमोशन एवं स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता व भोजन सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही दो योग्य बच्चों को आईपीएस देहरादून में अध्ययन की विशेष सुविधा भी दी जाएगी। यह भर्ती शिविर जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर (छ.ग.) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराकर क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या को दूर करना है।

  • Related Posts

    भालू के हमले में घायल ग्रामीण को मिली त्वरित सहायता

    *वन मंत्री की संवेदनशील पहल* रायपुर, 17 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) गरियाबंद वनमंडल के परसुली वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाघमार परिसर में एक ग्रामीण पर भालू के हमले की घटना सामने…

    Read more

    ट्रिपलआईटी -नया रायपुर में 21वीं ‘युवा वैज्ञानिक कांग्रेस’ का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    *क्षेत्रीय भाषाओं में भी विज्ञान के अध्ययन और रिसर्च पेपर लाने की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा* *दो दिवसीय आयोजन के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल* *रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान