Ro no D15139/23

सुशासन सरकार की प्रभावी पहल, सेवा सेतु से समय पर मिली शासकीय सेवा समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से सुशीला बाई की चिंता हुई दूर, पुत्री को मिली बड़ी राहत

कोरबा 21 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासकीय सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जन सुलभ बनाने के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से आमजन को समयबद्ध, सहज एवं बिना अनावश्यक भागदौड़ के विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि सेवा सेतु के प्रति नागरिकों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है और यह पहल सुशासन की प्रभावी पहचान बनकर उभर रही है।
कोरबा जिले के ग्राम खैरभवना निवासी श्रीमती सुशीला बाई को अपनी पुत्री सुश्री सानिया कुमारी, जो कक्षा 9वीं की छात्रा हैं, के विद्यालयीन कार्य एवं आवश्यक शैक्षणिक औपचारिकताओं के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पूर्व में ऐसे दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से यह प्रक्रिया अब कहीं अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है।
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए श्रीमती सुशीला बाई ने सेवा सेतु के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित केंद्र में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया। केंद्र में उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका आवेदन सहजता से स्वीकार किया गया। आवेदन के निराकरण के बाद उन्हें तय समय-सीमा के भीतर आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। समय पर दस्तावेज प्राप्त होने से उनकी पुत्री के विद्यालय संबंधी आवश्यक कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो सके और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिली।
उन्होंने बताया कि आवेदन से लेकर आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक की पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी और सुगम रही। कहीं भी अनावश्यक विलंब या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था से आम नागरिकों को समयबद्ध शासकीय सेवाएं घर के नजदीक और सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!