Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना मदद का माध्यम, दिव्यांगता नहीं बनेगी अब बाधा

व्हील चेयर पाकर खिले दिव्यांग रेमशन एक्का के चेहरे पर मुस्कान
अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2025 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में लखनपुर जनपद पंचायत के ग्राम जीवलिया निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग श्री रेमशन एक्का को समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हील चेयर प्रदान की गई।
श्री एक्का ने सुशासन तिहार के दौरान व्हील चेयर की मांग की थी। उनकी दिव्यांगता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराया। व्हील चेयर मिलने पर रेमशन एक्का के चेहरे पर अपार खुशी दिखाई दी। अब वे आसानी से आवा-जाही कर सकेंगे और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकेंगे।
श्री एक्का ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया और कहा कि “अब मेरी दिव्यांगता मेरी राह की रुकावट नहीं बनेगी। मैं भी समाज की मुख्यधारा में पूरी सक्रियता से शामिल हो सकूंगा।“
सुशासन तिहार 2025 शासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता का प्रतीक बनकर जनविश्वास को और भी मजबूत कर रहा है।

  • Related Posts

    विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण 16 अप्रैल को

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन के संबंध में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के विधायकों के निज सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, समस्त क्रियान्वयन…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की 80 महिलाओं का दल ‘दिशा-दर्शन’ भ्रमण कार्यक्रम के लिए गुमला रवाना नगर निगम सभापति ने बस को दिखाई हरी झंडी, आजीविका के आधुनिक गुर सीखेंगी समूह दीदियां

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन सशक्तिकरण केंद्र के समन्वय से दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले की स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता