Ro no D15139/23

सुशासन से बदली चरवाहे बालमुकुंद के परिवार की जिंदगी

*प्रधानमंत्री आवास और भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से मिला आर्थिक संबल*

 

*जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव*

 

रायपुर, 06 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। सुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को आवास, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ समय पर मिल रहा है। बालोद जिले के ग्राम सोंहपुर निवासी एवं पेशे से चरवाहे श्री बालमुकुंद यादव का परिवार इसका प्रेरक उदाहरण है, जिनके जीवन में विभिन्न शासकीय योजनाओं ने नई उम्मीद और आर्थिक स्थिरता का संचार किया है।

 

रोजी-रोटी के लिए मवेशी चराने का कार्य करने वाले श्री बालमुकुंद यादव के परिवार को केंद्र एवं राज्य शासन की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का आवास उपलब्ध हुआ है, जिससे वर्षों पुरानी सुरक्षित आवास की चिंता समाप्त हो गई है। अब उनका परिवार एक सुरक्षित और सम्मानजनक घर में जीवनयापन कर रहा है।

 

परिवार की महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना प्रभावी साबित हुई है। इस योजना के तहत उनकी माता और पत्नी के बैंक खातों में प्रतिमाह निर्धारित राशि सीधे अंतरित हो रही है। इससे उन्हें घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक संबल मिला है और आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हुई है।

 

भूमिहीन होने के कारण श्री बालमुकुंद यादव के परिवार को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो रही है। यह सहायता उनके परिवार के लिए कठिन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है और दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार सिद्ध हो रही है।

 

श्री बालमुकुंद यादव बताते हैं कि एक समय पक्का मकान बनाना और परिवार के लिए नियमित आर्थिक सहायता की कल्पना भी कठिन थी। आज शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से उनका परिवार सुरक्षित आवास, महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक सहायता और वार्षिक वित्तीय सहयोग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान किया है।

 

श्री यादव ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशील नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और भूमिहीन परिवारों का जीवन तेजी से बदल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसी योजनाएं आगे भी जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल