Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में त्वरित हो रहा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान दिलीप कुमार के राशन कार्ड की त्रुटि, संवाद से चंद घंटों में सुधरी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार

 

अम्बिकापुर 28 मई 2026/  आम नागरिकों को शासकीय दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाने और उनकी समस्याओं का उनके ही गांव में समाधान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया ’सुशासन तिहार’ का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को खत्म कर रहा हैं। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकालो के रहने वाले दिलीप की राशन कार्ड की त्रुटि की समस्या का निराकरण ”ऑन द स्पॉट” किया गया।

क्या था पूरा मामला और परेशानी?

राशन कार्ड गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ग्राम पंचायत सकालो के निवासी श्री दिलीप कुमार के साथ एक बड़ी तकनीकी समस्या आ रही थी। उनके राशन कार्ड में उनके नाम की जगह गलती से उनके दादाजी का नाम दर्ज हो गया था। इस त्रुटि के कारण उन्हें शासकीय योजनाओं और राशन प्राप्ति में अनावश्यक भ्रम और तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा था। वे इस सुधार के लिए प्रयासरत थे, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।

समाधान शिविर में जागा उम्मीद का किरण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत ग्राम खलिबा में प्रशासन द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया, तो दिलीप कुमार भी अपना आवेदन लेकर वहां पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। दिलीप ने खाद्य विभाग एवं पंचायत के संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

ऑन द स्पॉट’ हुई कार्रवाई

संवाद से समाधान, शिविर की सबसे खास बात यह रही कि जनप्रतिनिधियों से संवाद के दौरान जब ने दिलीप के आवेदन को लेकर जानकारी दी। इस पर तत्काल मौके पर ही उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और विभागीय पोर्टल पर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर दी गई। जिस काम के लिए दिलीप कई दिनों का समय मानकर चल रहे थे, वह उसी दिन चंद घंटों में पूरा हो गया।

शिविर में समाधान, चहेरे पर मुस्कान
अपनी समस्या का इतनी जल्दी और बिना किसी परेशानी के समाधान पाकर दिलीप कुमार आश्चर्यचकित रह गए। अपनी खुशी और अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मेरे राशन कार्ड में मेरा नाम की जगह मेरे दादाजी का नाम जुड़ गया था। आज सुशासन तिहार के अंतर्गत यहाँ समाधान शिविर लगा था, जहाँ मैंने सुधार के लिए आवेदन दिया। मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि यह काम आज ही हो जाएगा। लेकिन मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि मेरे आवेदन का श्ऑन द स्पॉटश् पूरा निराकरण हो गया। सुशासन तिहार में आम लोगों का काम तुरंत और बिना किसी परेशानी के हो जा रहा है।

मुख्यमंत्री का जताया आभार
इस त्वरित और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना श्री दिलीप कुमार ने  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस पहल के कारण ही आज गांव-गांव में प्रशासन खुद चलकर आ रहा है और लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रही हैं।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत