Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025: धनेश्वरी बाई को मिला नया राशन कार्ड

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार*

रायपुर, 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के ग्राम नया बाराद्वार मुक्ताराजा की निवासी श्रीमती धनेश्वरी बाई सूर्यवंशी को बड़ी राहत मिली है।

श्रीमती धनेश्वरी बाई ने राशन कार्ड प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था। प्रशासन ने उनके आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा कर, नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया। अब श्रीमती धनेश्वरी बाई भी सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत निःशुल्क राशन सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

राशन कार्ड प्राप्त होने पर श्रीमती धनेश्वरी बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राशन कार्ड नहीं होने से आर्थिक दिक्कतें होती थीं। अब सरकार की मदद से मुझे मेरा हक मिल गया है। सुशासन तिहार हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। अब मुझे और मेरे परिवार को हर महीने निःशुल्क राशन मिलेगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक “सुशासन तिहार” मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ पहुँचाना, योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समस्याओं का समाधान करना है। सुशासन तिहार के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे-दस्तावेजों का वितरण, शिकायतों का निपटारा, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, पेंशन योजनाओं का लाभ, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड जैसे हितग्राही कार्यक्रमों का त्वरित कार्यान्वयन।

प्रदेशभर में सुशासन तिहार को लेकर जनसामान्य में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और शासन व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो। जनता व शासन के बीच परस्पर संवाद स्थापित हो सके।

  • Related Posts

    08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा,

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना SMS के माध्यम से भेजी गई   रायपुर,04 अगस्त 2026/शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा अंग्रेजी एवं…

    Read more

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    *स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक*   04 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता