Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025ः दरिमा,सलका और डांडगांव में आयोजित हुआ समाधान शिविर

अधिकारियों द्वारा निराकृत आवेदनों की दी जा रही जानकारी
जन समस्याओं के निराकरण से संतुष्ट हितग्राहियों ने घंटी बजाकर जताई खुशी

समाचार 23 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण में आयोजित समाधान शिविरों में जनसमस्याओं के निराकरण का जानकारी आम नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल से लोगों की समस्याओं के निराकरण का सशक्त माध्यम मिला है। शुक्रवार इसी कड़ी में विकासखंड अम्बिकापुर के दरिमा, उदयपुर के डांडगांव और लखनपुर के सलका में समाधान शिविर आयोजित हुआ। जहां बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक ग्रामीण शामिल हुए।

विकासखंड उदयपुर के डांडगांव को क्लस्टर में बनाया गया था जिसमें डांडगांव, साल्ही,सलबा, परसा,पेंडरखी, नारायणपुर,मडगांव,गुमगा,घाटबर्रा, फूलचूही और दावा कूल 11 गांव शामिल थे। जिसमें अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रायमुनीया करियाम, जनपद अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह,जनपद सदस्य श्री श्रवण कुमार, श्रीमती सिद्धि सिंह पैकरा, श्री चंद्रमा सिंह एवं कलेक्टर श्री विलास भोसकर, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, तहसीलदार श्री कमलेश मिरी,सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से सुशासन तिहार में हर समस्या के समाधान हो रहा है। समाधान शिविर में विभागवार प्राप्त आवेदनों का निराकरण की जानकारी हितग्राहियों से साझा की जा रही है। यदि कोई सुशासन तिहार के पहले चरण में आवेदन नहीं दे पाया है तो समाधान शिविर में आवेदन अपनी मांग और शिकायत कर सकता है जिसका निराकरण जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से किया जाएगा।

वहीं कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने हितग्राहियों से संवाद कर मांग और शिकायतों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में राशन कार्ड, पेंशन, पीएम आवास, जाति प्रमाण पत्र, बिजली, चिकित्सा सुविधा और भूमि विवाद जैसे मुद्दों को प्रमुखता से निपटान किया गया।11 ग्राम पंचायत को मिलाकर बनाए गए क्लस्टर में मांग के 5095 और शिकायत के 220 कुल 5315 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें मांग के 5073 और शिकायत के 213 कुल 5286 आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया है। शेष 29 आवेदनों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इस प्रकार लखनपुर के सलका क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में 15 पंचायतों को शामिल किया गया था जिसमें विभागवार मांग के 5354 और शिकायत के 96 कुल 5450 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें मांग के 5341 और शिकायत के 92 कुल 5433 आवेदन का निराकरण हुआ है। शेष 17 आवेदन में नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

इस प्रकार अम्बिकापुर के दरिमा क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में विभागवार मांग के 4540और शिकायत के 104 कुल 4644 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें मांग के 4528 और शिकायत के 102 कुल 4630 आवेदन का निराकृत हुए हैं, शेष 14 आवेदन में नियमानुसार कार्यवाही जारी है। जिला प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि लंबित आवेदनों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें एवं अपने विकासखंड कार्यालय से संपर्क करें। संवाद से समाधान की यह पहल जनसेवा के प्रति शासन की प्रतिबद्धता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण 16 अप्रैल को

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन के संबंध में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के विधायकों के निज सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, समस्त क्रियान्वयन…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की 80 महिलाओं का दल ‘दिशा-दर्शन’ भ्रमण कार्यक्रम के लिए गुमला रवाना नगर निगम सभापति ने बस को दिखाई हरी झंडी, आजीविका के आधुनिक गुर सीखेंगी समूह दीदियां

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन सशक्तिकरण केंद्र के समन्वय से दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले की स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब