
यह जानकारी जिला पंचायत सरगुजा द्वारा जारी संशोधित आदेश में दी गई है। समाधान शिविर में लालमाटी, सुमेरपुर, रघुनाथपुर, पुरकेला, ऊचडीह, गंगापुर, लमगांव, जरहाडीह, असकला, सिलसिला, कोट, झेराडीह, बरगीडीह, खाराकोना, तुरियाबीरा और बटवाही ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया है।
शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लूण्ड्रा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लूण्ड्रा को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने शिविर के सुचारु संचालन हेतु पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।








