Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2025 : समाधान शिविर में मत्स्य कृषकों के आवेदनों का हुआ निराकरण, मिला मछली जाल

रायपुर 10, मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी ढंग से शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

सुशासन तिहार के पहले चरण में जिले के आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समाधान शिविर का शुभारंभ हो चुका है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों से प्राप्त आवेदनों की आवश्यक जांच कर उनकी मांग को पूरा किया जा रहा है और समस्याओं का निराकरण किया जा रही हैं।

इसी क्रम में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों से विभिन्न मांगों के संबंध में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए मत्स्य पालकों को मछली जाल प्रदाय किया गया है। कोंडागांव जिले के केशकाल विकास खण्ड के ग्राम खालेमुरवेण्ड में आयोजित समाधान शिविर में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने दो मत्स्य कृषकों श्री घासीराम कोरेटी ग्राम चिपरेल और श्री जागेश कुमार मंडावी ग्राम बंजोड़ा को मछली पकड़ने हेतु मछली पालन विभाग द्वारा जाल का वितरण किया गया।

श्री घासीराम ने बताया कि वे ग्राम चिपरेल के रहने वाले हैं और तालाब के 0.20 हेक्टेयर रकबे में मछली पालन का कार्य करते हैं। इसी प्रकार ग्राम बंजोड़ा निवासी श्री जागेश कुमार ने बताया कि गांव में एक एकड़ का तालाब है, जिसमें मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मांग पूरी होने पर मत्स्य पालकों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे उन्हें मछली पालन कार्य को आगे बढ़ाने में बहुत राहत मिलेगी।

सुशासन तिहार में आमजनों के समस्याओं एवं मांगों पर समयबद्ध निराकरण से नागरिकों को बहुत राहत मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल से ग्रामीणजनों के समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही हो रहा है।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल