Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 तिरंगा यात्रा निकालकर ऑपरेशन सिंदूर और देश के रक्षा में लगे सैनिक का किया गया सम्मान

समाधान शिविर ग्राम पंचायत बटाइकेला  में योगा, बॉलीबॉल और रस्साकसी प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
शिविर में समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान

जशपुरनगर 18 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए सुशासन
तिहार का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका  समाधान कर रहा है।
इसी तारतम्य में जिले के सभी विकासखंड में 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली गई और ऑपरेशन सिंदूर और देश के रक्षा में लगे सैनिकों का सम्मान किया गया।
जशपुर जिले के सभी विकास खंडों में सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविर का आयोजन जारी है। जहां लोगों को शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत, प्रशासन से सीधा संवाद हो रहा है। समाधान शिविरों में प्रशासन के सभी अमले पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका मौके पर निराकरण करवा रहे हैं।
यह जनता-जनार्दन के प्रति छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
समाधान शिविर आयोजन की कड़ी में आज नगरीय क्षेत्र जशपुर के जयस्तम्भ चौक, नगर पंचायत बगीचा,  ग्राम पंचायत सोनक्यारी, विकास खण्ड के ग्राम पंचायत  सुलेसा में ग्राम जन एवं अन्य जनप्रतिनिध अधिकारी कर्मचारी द्वारा झंडा रैली निकाल कर ऑपरेशन सिंदूर और देश के रक्षा मे लगे सैनिक समान किया गया।
इसी प्रकार सुशासन तिहार समाधान शिविर ग्राम पंचायत बटाइकेला ओर कांसाबेल में शासकीय अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण द्वारा योग अभ्यास किया गया। साथ ही वॉलीबॉल और रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    वाहन स्वामी को अन्य राज्य की आबंटित पंजीयन चिन्ह का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला परिवहन कार्यालय में करना होगा प्रस्तुत 12 मास से अधिक अन्य राज्य के वाहनों के लिए आबंटित होगा छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन पंजीयन चिन्ह

    जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 47 के तहत कोई भी वाहन 12 मास से अधिक किसी राज्य में…

    Read more

    जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष गठित उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी पर होगी कार्यवाही

     जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/ संचालक कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब