Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2026 : खैरानवापारा समाधान शिविर बना जनसुनवाई का सशक्त मंच, 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ

 

967 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं के तहत 137 हितग्राही लाभान्वित

रायपुर , 23 मई 2026/ सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के खैरानवापारा में आयोजित जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर जनभागीदारी और प्रशासनिक संवेदनशीलता का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। शिविर में खैरानवापारा क्लस्टर की 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ के लिए आवेदन दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को प्रदान किए जा रहे लाभों एवं सेवाओं की जानकारी ली। शिविर में कुल 967 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 798 मांग एवं 169 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा 137 हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ मिले। सांसद प्रतिनिधि श्री खम्हन ताम्रकार ने समाधान शिविर को ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बताते हुए अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने उद्बोधन में सुशासन तिहार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बताते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की बात कही।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 09 हितग्राहियों को सांकेतिक चाबी एवं 07 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 02 महिला समूहों को बैंक ऋण वितरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06 सुपोषण किट तथा 15 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट दी गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को वॉकिंग स्टिक वितरित की गई।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 323 आवेदन प्रमुख रहे। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु 42 आवेदन, मनरेगा योजनांतर्गत 64 आवेदन, राजस्व विभाग से संबंधित 38 आवेदन एवं खाद्य विभाग अंतर्गत 87 आवेदन प्राप्त हुए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सर्वाधिक 474 आवेदन दर्ज किए गए। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, खाद्य, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा प्रकाश वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य श्री डोनार सिंह भेड़िया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री विजय वर्मा, सरपंच श्री प्रकाश जंघेल, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम श्री अविनाश ठाकुर, सीईओ जनपद पंचायत छुईखदान श्रीमती केश्वरी देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!