Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: कृषक राजकुमार पटेल के जीवन में राहत और भरोसे की नई किरण’ ’सिंचाई के लिए मिला विद्युत पंप, खेती कार्य को मिलेगी गति’

कोरबा, 20 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं समाधान की नई मिसाल बनकर स्थापित हुआ है। इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए उनके जीवन में खुशहाली, राहत और समृद्धि की नई संभावनाएं साकार की जा रही हैं। यह केवल योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने का अभिनव प्रयास है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम देवलापाठ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचे। शिविर में ग्राम फुलझर निवासी कृषक श्री राजकुमार पटेल, पिता श्री छेदीलाल पटेल भी शामिल हुए। वर्षों से कृषि कार्य से जुड़े श्री पटेल के चेहरे पर उस समय खुशी झलक उठी, जब उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।
श्री पटेल लगभग एक एकड़ भूमि में धान एवं सब्जी की खेती करते हैं। उनके दोनों पुत्र भी खेती-किसानी में उनका सहयोग करते हैं। खेती के लिए पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद सिंचाई की समस्या उन्हें लंबे समय से परेशान कर रही थी। कुएं एवं अन्य सीमित संसाधनों पर निर्भर रहने के कारण खेती प्रभावित होती थी। शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों द्वारा त्वरित पहल की गई और उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। विद्युत पंप प्राप्त होने पर श्री पटेल की खुशी देखते ही बन रही थी।
उन्होंने कहा कि पहले सिंचाई को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब विद्युत पंप मिलने से खेती कार्य में काफी सुविधा होगी और सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहा है, जिससे आम नागरिकों को भटकना नहीं पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!