Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: नगर पंचायत कूंरा में 196 आवेदनों में से 136 का त्वरित निराकरण विधायक  अनुज शर्मा ने हितग्राहियों को योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए आज से जिले में हुआ प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का आगाज

रायपुर, 01 मई 2026/ ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आज धरसीवां ब्लॉक के नगर पंचायत कूंरा के सांस्कृतिक भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 136 हितग्राहियों के आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खातों की नकल, ऋण पुस्तिका सुधार, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, कृषि दवाई, सिंचाई हेतु स्प्रेयर, श्रमिक कार्ड, धान बीज आदि शामिल हैं।

विधायक  शर्मा ने शेष प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप, अपर कलेक्टर  कीर्तिमान सिंह राठौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  नंदकुमार चौबे, जनपद सीईओ  आशीष केशरवानी, तहसीलदार  बाबूलाल कुर्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नक्सल मुक्त बीजापुर के 33 गांवों में पहली बार लहराएगा तिरंगा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में शांति, विकास और लोकतंत्र की नई पहचान   *स्वतंत्रता दिवस पर 33 गांवों में पहली बार होगा राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण,…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 14 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!