Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2026: कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ समाधान शिविर

*सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु – विधायक श्री मोहले*

रायपुर 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आमजनों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब जनविश्वास का उत्सव बनता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। शिविर में मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में विधायक श्री मोहले ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। विधायक ने लंबित ई-केवाईसी कार्यों का शीघ्र निराकरण करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी राशन कार्डधारी समय पर ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, ताकि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक ने कहा कि सात दिवस के भीतर जियो टैगिंग पूर्ण होने के बाद हितग्राहियों को तीन माह का राशन एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र परिवारों तक खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक श्री मोहले ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि दुर्घटना की स्थिति में गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस के माध्यम से त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिले की बिजली एवं पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण के लिए आमजनों को जागरूक करते हुए कहा कि “बिन पानी जीवन असंभव है”, इसलिए जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाने के लिए अभी से गंभीर प्रयास करने होंगे। कलेक्टर ने मानसून पूर्व विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं मरम्मत कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने तथा विद्युत सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एआई के इस दौर में संवेदनशीलता ही प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत है। मुंगेली शहर में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

 

कार्यक्रम में 03 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना की चाबी, 05 को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र, 04 आयुष्मान कार्ड, 01 वय वंदना कार्ड, 03 आभा कार्ड, 18 नोनी सुरक्षा योजना प्रमाण पत्र, 05 किसानांे को अरहर मिनी किट, 17 श्रम कार्ड, 06 राशनकार्ड, 04 को जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 10वीं और 12वीं के 12 विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। साथ ही 05 विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश वितरण कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में अतरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम मुंगेली श्री अजय शतरंज, सीएमओ मुंगेली, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*समाधान शिविर प्राथमिक शाला मैदान कारीडोंगरी में 08 मई को*

 

सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत समाधान शिविर विकासखण्ड लोरमी के शासकीय प्राथमिक शाला मैदान कारीडोंगरी में 08 मई को आयोजित किया जाएगा। शिविर में ग्राम बिजराकछार, झिरिया, खुड़िया, डोंगरीगढ़, कठौतिया, नवांगांव दयाली, झलरी, अखरार, दरवाजा, कारीडोंगरी, नथेलापारा, छाउकापा, डिंडौरी, नवरंगपुर, राम्हेपुर (एन.), तिलकपुर, भस्करा, फुलवारी (एफ.), लीलापुर, फुलझर, चरनीटोला, सेनगुड़ा, खपरीखुर्द, मनकी, आंछीडोंगरी और धनियाडोली के आमजन शामिल होकर अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण करा सकते हैं।

  • Related Posts

    हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती

    *आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार*   *शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया*   *पंचायत सचिव निलंबित*   *126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया*   रायपुर 25 अगस्त 2026/बेमेतरा जिले की दाढ़ी…

    Read more

    संघर्ष से समृद्धि की ओर बरमकेला के विद्याधर यादव ने भेड़ और गाय पालन से गढ़ी स्वरोजगार की नई इबारत

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ग्रामीण इलाकों में खेती के साथ पशुपालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक अहम जरिया है। खासकर भेड़ पालन को कम जगह और अपेक्षाकृत सीमित संसाधनों में…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें