Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, हितग्राहियों के चेहरे पर मुस्कान

*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मिली मकान की चाबी, 3 श्रमिकों के बने श्रम कार्ड*

रायपुर, 06 मई 2026/ “सुशासन तिहार 2026” के तहत शासन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में जशपुर जिले के खूंटीटोली में आयोजित शिविर में प्रशासन द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को पूर्ण हुए मकानों की चाबी सौंपी गई। इनमें ग्राम पंचायत नरियरडांड के संतोष कुमार सोनी, तुलसी राम चक्रेश और भोला साहू तथा ग्राम पंचायत खूंटीटोली के मीना पैंकरा और विश्वनाथ राम शामिल हैं। वहीं ग्राम पंचायत फरसाजुड़वाईन की जूलिया और फूलजेनाश मिंज को नए आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा 3 महिलाओं—सुरेखा चक्रेश, संगीता चक्रेश और तपस्वनी चक्रेश—के श्रम कार्ड भी शिविर में ही तत्काल बनाए गए। श्रम कार्ड मिलने से उन्हें दुर्घटना बीमा, पेंशन, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

हितग्राहियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे उनके गांव में ही मिल रहा है।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’, तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान

    रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है।…

    Read more

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र

    176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे*   विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक   संत कच्छप सहायक संचालक   रायपुर,26 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए