Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना जरूरतमंदों के लिए संबलः मन्नू को मिला वन अधिकार पत्र पुस्तिका, जताई खुशी

 

अम्बिकापुर 28 मई 2026/  ‘सुशासन तिहार’ आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशन में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है।

इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम खलीबा के रहने वाले मन्नू को सुशासन तिहार के माध्यम से वन अधिकार पत्र पुस्तिका (पट्टा) प्राप्त हुआ है। अधिकार पत्र मिलने के बाद अन्नू ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

मन्नू ने बताया कि उनके पिताजी की मृत्यु के बाद परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वन अधिकार का वैध अधिकार नहीं होने के कारण कई शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आती थी। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने अपनी समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें भूमि का वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया।

मन्नू ने कहा कि अब उनके नाम पर पट्टा होने से भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार से हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। अब हमें शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार के माध्यम से जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

      वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं हरित विकास के कार्य* *एमसीबी जिले में मंत्री श्री श्याम बिहारी…

    Read more

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स