Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना सहारा: व्हीलचेयर मिलने से फिर मुस्कुराई शांति बाई की जिंदगी

रायपुर , 05 जून 2026/ शासन की जनकल्याणकारी पहल सुशासन तिहार 2026 एक बार फिर संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का उदाहरण बनकर सामने आई है। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बंशीपुर की वृद्ध दिव्यांग महिला श्रीमती शांति बाई को समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

कुछ माह पूर्व हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण श्रीमती शांति बाई को अपना एक पैर गंवाना पड़ा था। इस दुर्घटना के बाद उनका दैनिक जीवन बेहद कठिन हो गया था। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वे दूसरों पर निर्भर हो गई थीं और घर से बाहर निकलना भी उनके लिए चुनौती बन गया था।
इसी बीच एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उनकी स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा आयोजित सुशासन शिविर में व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और शीघ्र ही शांति बाई को व्हीलचेयर प्रदान कर दी।

व्हीलचेयर मिलने के बाद श्रीमती शांति बाई के चेहरे पर लौट आई मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाएं जब जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता भी प्रदान करती हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका जीवन पहले की अपेक्षा काफी सहज हो जाएगा।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय