Ro no D15139/23

‘सुशासन तिहार’ बना सोनिया लकड़ा के चेहरे की मुस्कान का जरिया बरसों का इंतजार हुआ खत्म, हाथों-हाथ मिला नया राशन कार्ड

 

अम्बिकापुर 18 मई 2026/  राज्य सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किया गया ‘सुशासन तिहार’ दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों में खुशियां ला रहा है। विकास की मुख्यधारा से पीछे छूटे परिवारों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ मिल रहा है। इसका एक जीवंत उदाहरण हाल ही में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में देखने को मिला, जहां ग्राम पंचायत नान दमाली की रहने वाली महिला श्रीमती सोनिया लकड़ा का राशन कार्ड महज कुछ ही समय में बनकर तैयार हो गया।

दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, शिविर में हुआ समाधान
ग्राम पंचायत नान दमाली की रहने वाली सोनिया लकड़ा लंबे समय से अपना राशन कार्ड न बन पाने के कारण परेशान थीं। राशन कार्ड न होने की वजह से उन्हें और उनके परिवार को शासन की महत्वाकांक्षी सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले किफायती और पोषाहार अनाज का लाभ नहीं मिल पा रहा था। वे इसके लिए लगातार प्रयासरत थीं।

जब सोनिया को अपने क्षेत्र में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी मिली, तो वे अपनी उम्मीद लेकर वहां पहुंचीं। शिविर में मौजूद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए सोनिया के आवेदनों की तत्काल जांच की, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया और मौके पर ही नया राशन कार्ड जारी कर उनके हाथों में सौंप दिया।

सुशासन तिहार के लिए जताया आभार

नया राशन कार्ड हाथों में आते ही सोनिया लकड़ा के चेहरे पर राहत और खुशी के भाव साफ देखे जा सकते थे। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं ग्राम पंचायत नान दमाली की रहने वाली हूँ। मेरा राशन कार्ड नहीं बना था, तो सुशासन तिहार में आई थी। यहां मुख्यमंत्री जी की योजना से मेरा राशन कार्ड तुरंत बन गया।

’सुशासन तिहार’ का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर न हो। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रशासन खुद चलकर जनता के द्वार तक पहुंच रहा है। सोनिया लकड़ा जैसी हजारों ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को इस अभियान के माध्यम से सीधे तौर पर लाभान्वित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!