Ro no D15139/23

आमजनों की समस्याओ के शीघ्रता से निराकरण के लिए सुशासन तिहार का हुआ आगाज

नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार के प्रति लोगों में दिखा उत्साह
आमजन अपनी समस्याओं जरूरतों की पूर्ति के लिए आगे आकर कर रहे आवेदन
सरकार के अनूठी प्रयास का ग्रामीणों ने सराहना करते हुए दिया धन्यवाद,

कोरबा 08 अप्रैल 2025/ समाज के वंचित लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सराहनीय पहल से राज्य में ’सुशासन तिहार – 2025 का आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रथम चरण में आम नागरिकों की जरूरतों, समस्याओं, शिकायतों का  समाधान करने  हेतु आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की इस प्रयास से शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। आम नागरिक उत्साह से अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वस्फूर्त आवेदन करने पहुँच रहे। जहां नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा उनके आवेदनों को स्वीकार कर पावती प्रदान कर रहे है। साथ ही आवेदकों द्वारा स्वयं से आवेदन समाधान डिब्बे में डाल रहे है। इस दौरान आमजनो को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रकिया से अवगत भी कराया जा रहा है। इस हेतु नगरीय निकायों के सभी जोन कार्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई है। निगरानी हेतु विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दायित्व सौंपा गया है। नगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से आमजनों के मध्य इस सम्बंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है।

सुशासन तिहार में ग्रामीणों में दिखा उत्साह
रंगमती व द्रुपति बाई ने नए पीएम आवास व शौचालय निर्माण के लिए के लिए किया आवेदन

कोरबा विकासखंड के कोरकोमा पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत आज सुबह से ही अपनी समस्या की समाधान के लिए ग्रामीणों की कतार लगी रही। ग्रामीण शिविर स्थल पर पहुँचकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत कर समाधान पेटी में स्वयं आवेदन जमा कर रहे थे। सुशासन तिहार का लाभ लेने आए कोरकोमा निवासी श्री अरदेसी सारथी व उनकी धर्मपत्नी रंगमती सारथी ने नए पीएम आवास निर्माण व शौचालय के लिए आवेदन जमा किया। उन्होंने बताया कि जनहितैषी सरकार, आम नागरिकों की परेशानियों को अच्छे से  समझती है उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा सराहनीय पहल करते हुए पंचायतों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण समाधान पेटी में अपनी शिकायत जमा कर रहे है, जिसका प्रशासन द्वारा जांच कर तत्परता से निराकरण किया जाएगा। कोरकोमा की द्रुपती सारथी द्वारा भी आवास व शौचालय निर्माण के लिए आवेदन जमा किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजनो की परेशानियों के समाधान के लिए यह आयोजन किया गया है। इससे जरूरतमंद हितग्राही लाभांवित होंगे। इसी प्रकार गोढ़ी व  करतला विकासखण्ड के नोनबिर्रा पंचायत में भी सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। ग्रामीण शिविर में आकर अपनी जरूरत की पूर्ति हेतु आवेदन जमा कर रहे। सभी ग्रामीणों ने सरकार की इस अनूठी प्रयास की प्रशंसा करते हुए आयोजन को आमजनों के लिए लाभप्रद बताया साथ ही आमजनो के लाभ के लिए सरकार के इस लाभकारी कदम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….