Ro no D15139/23

सुशासन तिहारः गांव में ही राशन कार्ड पाकर मिली बड़ी राहत, हितग्राही संतोष ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार सुशासन तिहार के शिविर में आम जनता को मिल रहा समाधान, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति

अम्बिकापुर 23 मई 2026/   सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम लोगों के लिए राहत और सुविधा का एक सशक्त माध्यम बन रहे हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशन में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह और संतोष का माहौल है। इसी क्रम में लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुकुटरापारा के निवासी  संतोष को जब उनके अपने ही गांव में लगाए गए समाधान शिविर में राशन कार्ड मिला, तो उन्होंने इस त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

भटकने की मजबूरी हुई खत्म, घर के पास मिला हक
हितग्राही श्री संतोष ने बताया कि पहले राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें चावल और अन्य आवश्यक खाद्यान्न नहीं मिलता था। राशन कार्ड बनवाने के लिए उन्हें कई बार इधर-उधर भटकना पड़ा। लेकिन, सुशासन तिहार के दौरान उनके गांव में लगाए गए शिविर में उनकी इस पुरानी समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया और बिना किसी परेशानी के उन्हें नया राशन कार्ड सौंप दिया गया।

श्री संतोष ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मुझे राशन कार्ड के लिए अब कहीं भटकना नहीं पड़ा। शासन की तरफ से मुझे यह आसानी से मिल गया, जिससे बहुत सुविधा हुई है। मेरे गांव में ही मुझे कार्ड मिल गया। राशन कार्ड नहीं होने से चावल के लिए बहुत दिक्कत हो रही थी, लेकिन अब यह बन जाने से बहुत राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार का आयोजन कर हमें बहुत अच्छी सुविधा दी है। इतनी जल्दी राशन कार्ड मिल गया, इसके लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।

गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ
जन समस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न  योजनाओं का लाभ सीधे गांव और पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।सुशासन तिहार के तहत शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निराकरण। जिसकी वजह आम जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। शासन की इस पहल से योजनाएं सीधे जनता के द्वार तक पहुँच रही हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/   भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’’…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने बतौली विकासखण्ड का किया दौरा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास एवं सड़क सहित विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

      ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र गोविन्दपुर में मात्र एक बच्चा उपस्थित पाए जाने पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर वेतन रोकने…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली