Ro no D15139/23

दरभा एवं हल्बा कचोरा में सुशासन तिहार शिविर संपन्न

*शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीणजन*

 

*निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सहित हुआ औषधि वितरण*

 

रायपुर, 20 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार संवाद से समाधान की मंशानुरूप चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बुधवार को बस्तर जिले के विकासखंड मुख्यालय दरभा और जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम हल्बा कचोरा में सुशासन तिहार अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। इन दोनों शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पात्र हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड और वय वंदन कार्ड एवं राशन कार्ड निर्माण की सुविधा भी प्रदान की गई।

 

इन दोनों शिविर में आम जनता से उनकी मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। जिसके तहत दरभा शिविर में प्राप्त 163 आवेदनों में से 101 का निराकरण किया गया और दो दिव्यांगजनों को व्हील चेयर प्रदान किया गया। साथ ही मत्स्यपालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को जाल एवं आइसबाक्स, 30 स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। वहीं स्व सहायता समूहों से जुड़े 55 दीदियों को एक करोड़ 59 लाख रुपए बैंक ऋण प्रदान किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पांच बच्चों का अन्नप्राशन एवं 06 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई रस्म कराया गया। हल्बा कचैरा शिविर में प्राप्त 63 आवेदनों में से 36 आवेदन पत्र निराकृत किए गए। इसके साथ ही तीन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर उन्हें नये आवास के लिए बधाई दी गई। कृषि विभाग के द्वारा 21 किसानों को रागी बीज मिनिकिट तथा मत्स्यपालन विभाग द्वारा चार हितग्राहियों को जाल एवं आइसबाक्स प्रदान किया गया। शिविर में महिला स्व सहायता समूहों के पाँच दीदियों को दस लाख रुपए बैंक ऋण भी वितरित किया गया।

 

इन दोनों शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आम जनता को चिकित्सकीय परामर्श देकर आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराया। शिविर में पहुँचने वाले ग्रामीण मरीजों एवं आम नागरिकों की स्वास्थ्य जाँच की गई, जिसके तहत स्वास्थ्य अमले द्वारा उपकरणों के माध्यम से मरीजों के रक्तचाप, मधुमेह, वजन तथा सिकलसेल की त्वरित जांच की गई। इसके साथ ही वर्तमान मौसम के मद्देनजर मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का विशेष परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों की आँखों की विस्तृत जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए जन-जागरूकता गतिविधियों के तहत ग्रामीणों को लू से बचने के घरेलू उपाय, ओआरएस के लाभ, उसके सही उपयोग तथा इसे घर पर बनाने की आसान विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

दरभा शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री हरिप्रसाद कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और एसडीएम श्री शंकरलाल सिंहा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह हल्बा कचैरा शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *केंद्र सरकार ने परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में किया अधिसूचित*   *जशपुरांचल को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग हुआ प्रशस्त*   रायपुर, 13 जून…

    Read more

    बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव द्वारा 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 13 जून 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर