Ro no D15139/23

सुशासन तिहार : मगरलोड के खिसोरा में लगा समाधान शिविर 8 हजार 351 आवेदनों का निराकरण, आवेदकों को दी गई कार्रवाई की जानकारी

53 हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया
कलेक्टर-एसपी भी शिविर में पहुंचे, ली जानकारी

धमतरी 07 मई 2025/ जिले के मगरलोड विकासखण्ड के खिसोरा में आज समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान सुशासन तिहार में मिले मांग, शिकायत और समस्या संबंधी आवेदनो के निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगां को उठाने कहा गया। खिसोरा क्लस्टर में सुशासन तिहार में 8 हजार 389 आवेदन मिले, जिसमें से 8 हजार 255 आवेदन मांग और 134 आवेदन शिकायत से संबंधित थे। इसमें से 8 हजार 351 आवेदनों के निराकरण की जानकारी उपस्थित आवेदकों को शिविर में दी गई। इसके साथ ही 53 हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा भी एसपी श्री सूरज सिंह परिहार के साथ खिसोरा में आयोजित इस समाधान शिविर पहुंचे और विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव और अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
खिसोरा में आयोजित समाधान शिविर में जनपद पंचायत मगरलोड और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को जॉब कार्ड और 2 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान का चेक दिया गया। वहीं जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा 6 हितग्राहियों को नये राशन कार्ड का वितरण किया गया। पेंशन शाखा द्वारा 6 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, श्रम विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को लर्निंग लायसेंस दिया गया। राजस्व विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, 7 हितग्राहियों को बी-1 और 4 हितग्राहियों को किसान किताब का वितरण भी किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा एक हितग्राही को कुक्कुट पालन के लिए 37 हजार रूपये का चेक दिया गया। समाधान शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 लोगों का सिकल सेल, बीपी, शुगर, सर्दी-बुखार और कमजोरी आदि का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 9 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव सहित जिला पंचायत धमतरी के सभापति श्री टीकाराम कंवर, श्रीमती मीना साहू, जनपद अध्यक्ष मगरलोड श्री विरेन्द्र कुमार साहू, श्री राजेश साहू, श्रीमती तिलोत्तमा साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत खिसोरा में आयोजित समाधान शिविर में आसपास के गांव मोतिमपुर, खिसोरा, हसदा, डूमरपाली, नवागांव धौ., भोथीडीह, रांकाडीह, धौराभाठा न, कपालफोड़ी और गाड़ाडीह के ग्रामीण शामिल हुए।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच