Ro no D15139/23

सुशासन तिहार कस्तूरा में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान आयोजित जनभागीदारी से स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम निर्माण का दिया संदेश

 

जशपुरनगर 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार में लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविरों में पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशानुसार शासन आपके द्वार की अवधारणा को साकार करते हुए गांवों के समीप ही जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के लिए दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित भी किया जा रहा है। इससे आमजन में शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में आज 14 मई को ग्राम पंचायत कस्तूरा में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शिविर स्थल एवं धान मंडी परिसर में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस अवसर पर विकासखंड दुलदुला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सरपंच, सचिव सहित स्वच्छाग्रहियों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। सभी ने मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम निर्माण का संकल्प लेते हुए नियमित साफ-सफाई और जनभागीदारी से गांव को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन है। सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी फिल्म लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम कलाकारों का डेब्यू

    रायपुर  लन्दर फंदर प्यार मोहब्बत नाम से छत्तीसगढ़ी फ़िल्म बन रही है आज रायपुर के एक निजी होटल मे इस फ़िल्म का टाइटल लॉन्च किया गया l इस फ़िल्म मे…

    Read more

    आत्मनिर्भर बन रही राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायतें

    ग्राम पंचायत मुसराकला, अछोली और अर्जुनी के घर-घर पहुंची सौर ऊर्जा, अतिरिक्त बिजली उत्पादन से बन रहे ऊर्जादाता*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही गांवों…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार