Ro no D15139/23

सुशासन तिहारः ग्राम पलौद में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आम जनों की समस्याओं का हो रहा निराकरण

रायपुर 13 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पलोद में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 8,841 आवेदनों का निराकरण किया गया।

समाधान शिविर में आठ किसानों को किसान किताब (ऋण पुस्तिका), दो दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, हितग्राहियों को राशन कार्ड, पंचायत विभाग की ओर से जॉब कार्ड, छह बुजुर्गों को मेटल छडी़, तीन हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, सात मजदूरों को श्रमिक कार्ड दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन और पांच बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना का पासबुक दिया गया। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत चार लोगों को 25-25 हजार रूपयों का चेेक, उद्यानिकी विभाग की ओर से पांच किसानों को सब्जी बीज किट और दो हितग्राहियों को मत्स्य विभाग की ओर से जाल दिया गया।

अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    17वें राज्य स्तरीय सीएससी दिवस पर बस्तर ने लहराया परचम

    सर्वाधिक ई-केवाईसी और आधार नामांकन के लिए बस्तर के सीएससी संचालक एवं आधार ऑपरेटर राज्य स्तर पर सम्मानित*   *वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन