Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत ईश्वर साहू के शिकायत का हुआ निराकरण

– श्री ईश्वर साहू को श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सुरक्षा योजना अंतर्गत 20 हजार रूपए की लंबित राशि प्रदान कर किया गया लाभान्वित
– चंद्रशेखर और जानकी निषाद को मिला श्रमिक कार्ड
राजनांदगांव 02 मई 2025। शासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर निराकरण किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत श्रम विभाग को छुरिया विकासखंड के ग्राम गहिराभेड़ी निवासी श्री ईश्वर लाल साहू ने श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सुरक्षा योजना अंतर्गत लंबित राशि प्राप्त नहीं होने पर शिकायत की गई थी। श्रम विभाग द्वारा श्री ईश्वर साहू से प्राप्त शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 20 हजार रूपए की राशि आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान करते हुए लाभान्वित किया गया। श्री ईश्वर साहू ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत लाभान्वित होने पर शासन-प्रशासन और श्रम विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह सुशासन तिहार 2025 में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला निवासी श्री चंद्रशेखर और ग्राम जोरातराई निवासी श्रीमती जानकी निषाद ने श्रम विभाग को श्रम कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। प्राप्त आवेदन पर श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में नवीन पंजीयन निर्माणी श्रमिक के रूप पंजीकृत कर कार्ड प्रदाय किया गया। इसके साथ ही हितग्राहियों को श्रम विभाग की योजनाओं से अवगत कराया गया।

  • Related Posts

    आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित

      राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरिया में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दलहन एवं तिलहन फसलों की…

    Read more

    छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 17 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

    राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी