Ro no D15139/23

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर का आयोजन 19 से 25 दिसम्बर तक

शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगाए जाएंगे विशेष शिविर
जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए नगर स्तर पर ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के कलस्टर में विशेष शिविरों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को जनसामान्य तक सुगमता से पहुंचाने एवं सार्वजनिक शिकायतों का विशेष शिविरों में निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रीय ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को आमंत्रित करते हुए नियुक्त नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की शिकायत एवं मांग के आवेदनों को एकत्रित कर तत्काल संबंधित विभागों को वितरित करेंगे तथा परीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
छुरिया विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को गोड़लवाही, 20 दिसम्बर को साल्हे, 22 दिसम्बर को आलीवारा, 23 दिसम्बर को सीताकसा गै, 24 दिसम्बर को लालूटोला, 20 दिसम्बर को नगर पंचायत छुरिया एवं राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को सिंघोला, 20 दिसम्बर को भर्रेगांव, 22 दिसम्बर को बघेरा, 23 दिसम्बर को रेंगाकठेरा, 24 दिसम्बर को भैंसातरा, 20 दिसम्बर  को नगर पंचायत घुमका तथा नगर पालिका निगम राजनांदगांव अंतर्गत 19 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 8, 22 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 25, 23 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 32, 24 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 47 कलस्टर में विशेष शिविर एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को मडियान, 20 दिसम्बर को रोमाटोला, 22 दिसम्बर को मेढा, 23 दिसम्बर को ढारा, 24 दिसम्बर को मुसराकला, 23 दिसम्बर को नगर पंचायत लाल बहादुर नगर, 20 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ कलस्टर एवं डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को तेंदूनाला, 20 दिसम्बर को खुर्सीपार, 22 दिसम्बर को कोकपुर, 23 दिसम्बर को अर्जुनी, 24 दिसम्बर को बनभेडी, 22 दिसम्बर को नगर पंचायत डोंगरगांव कलस्टर में विशेष शिविर एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा दल लौटा, रायपुर रेलवे स्टेशन पर 1040 विशिष्टजनों का हुआ आत्मीय एवं भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय एकात्मता का अनूठा अभियान हुआ सफल प्रदेश के विशिष्टजनों ने किया प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन   रायपुर, 26 जून…

    Read more

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं*   *औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की…

    Read more

    NATIONAL

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    डॉक्टर से IPS और अब IB चीफ: कौन हैं महेश दीक्षित, जिन्हें मिली देश की सबसे अहम जिम्मेदारी?

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    पुणे मर्डर: क्या सिया करती थी ड्रिंक? मां बोली- दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दिया जाए

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा